CEO ने कहा- करियर को लेकर कभी न सुनें माता-पिता की बात; बताई वजह
मुंबई की एक कंपनी के सीईओ विराज सेठ ने लिंक्डइन पर लिखा है कि करियर के मामले में माता-पिता की बात कभी नहीं सुननी चाहिए। उन्होंने लिखा, "न तो माता-पिता को बेस्ट करियर ऑप्शन्स की जानकारी है, न ही उनके दोस्तों को जिनसे सुनकर वे अपनी राय बनाते हैं। वे बस यही चाहते हैं कि आप खुश और सुरक्षित रहें।"