CEO ने माता-पिता को घुमाने के लिए कर्मचारियों को दिए ₹10,000 और 3 दिन की छुट्टी
रजत ग्रोवर नामक सीईओ ने कर्मचारियों को अपने माता-पिता को घुमाने ले जाने के लिए ₹10,000 और 3 दिन की पेड लीव दी है। उन्होंने कहा, "पता नहीं पैरेंट्स संग हमारा कितना समय बचा है...इसलिए माता-पिता को घुमाने ले जाओ।" प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने इसे 'अद्भुत पहल' बताया जबकि एक अन्य ने कहा, "ऐसे लोग मिलना मुश्किल है।"