CEO ने शेयर किया जॉब इंटरव्यू के दौरान का अपना पसंदीदा सवाल, छिड़ी बहस
टाटा प्ले के सीईओ हरित नागपाल ने लिंक्डइन पर बताया है कि जॉब इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों से पूछना 'क्या आपको यहां पहुंचने में कोई परेशानी हुई' उनका पसंदीदा सवाल है। उन्होंने कहा, "जिन्होंने गड्ढे, ट्रैफिक जाम, बारिश आदि गिनाए उन्होंने शुरुआत में ही मौका गवां दिया।" एक यूज़र ने कहा, "यह विश्लेषण करने का बहुत ही अपरिपक्व तरीका है।"