सेरेब्रल पॉल्ज़ी से पीड़ित ऐथलीट चंदन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 11 साल में शुरू किया था चलना
सेरेब्रल पॉल्ज़ी से पीड़ित 23 वर्षीय ऐथलीट चंदन वर्मा ने 10 किलोमीटर मैराथन में रेगुलर ऐथलीट्स को पछाड़ते हुए ऑक्सफोर्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। राजस्थान के चंदन ने 11 साल की उम्र में चलना और 15 साल की उम्र में बोलना शुरू किया था। उन्होंने 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय टूर्नामेंट जीते हैं।