Chandrayaan-3:4 सेकंड देर न होती तो खत्म हो जाता चंद्रयान-3?
यह सटीक और सक्रिय अंतरिक्ष प्रबंधन का ही नतीजा था कि इसरो ने चंद्रयान-3 और अंतरिक्ष मलबे के बीच संभावित टकराव को टाल दिया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने जुलाई 2023 में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरने से पहले ही मिशन को बचा लिया था।