जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट द्वारा किए गए एक नए अध्ययन के अनुसार, एआई टूल्स के इस्तेमाल से इंसानों के संवाद करने का तरीका बदल रहा है और कुछ लोग चैटजीपीटी की तरह बोलने लगे हैं। अध्ययन में कहा गया है, "चैटजीपीटी पर सामने आए डेल्व, कॉम्प्रिहेंड, बोस्ट, स्विफ्ट और मेटिकुलस जैसे शब्दों के इस्तेमाल में अचानक वृद्धि देखी है।"