ChatGPT ने खुदकुशी करने वाले कैलिफोर्निया के किशोर से चैटिंग में क्या कहा था?
कैलिफोर्निया में खुदकुशी करने वाले 16-वर्षीय लड़के के माता-पिता के मुताबिक, ChatGPT ने उनके बेटे के फांसी के फंदे की तारीफ की थी और कहा था, "तुम्हें किसी और के लिए...जीने की ज़रूरत नहीं।" किशोर के 'मैं किसी दिन आत्महत्या कर लूंगा' कहने के बावजूद ChatGPT ने न तो बातचीत बंद की, न ही कोई आपातकालीन प्रोटोकॉल शुरू किया।