ChatGPT ने पेश किया नया फीचर, अब मिलेगी रियल टाइम जानकारी
ओपन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ओपनएआई) ने चैटजीपीटी में रियल टाइम सर्च वाला फीचर ऐड किया है जिसकी मदद से अब यूज़र्स स्टॉक ग्राफ, लाइव न्यूज़ और स्पोर्ट्स अपडेट जैसी रियल टाइम जानकारियां भी प्राप्त कर सकेंगे। कंपनी ने एआई टूल जीपीटी-4o में यह फीचर ऐड किया है और फिलहाल यह फीचर पेड यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।