ChatGPT पर की ऐसी बात तो पुलिस पहुंच सकती है घर; कंपनी ने खुद किया खुलासा
चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई ने बताया है कि अगर कोई यूज़र चैटजीपीटी पर दूसरों को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहा है तो उसका सिस्टम इसका पता लगा लेता है और फिर यह चैट रिव्यू टीम को दी जाती है। अगर इस टीम को इससे गंभीर खतरे का आभास हुआ तो वह इसकी जानकारी पुलिस को दे सकती है।