प्रोड्यूसर और मशहूर डायरेक्टर बीपी सिंह ने बनाए थे कौन-कौन से मशहूर टीवी शो?
मशहूर निर्माता-निर्देशक बृजेंद्र पाल सिंह (बीपी सिंह) का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर में क्राइम शो 'CID' और हॉरर सीरियल 'आहट' बनाया था। सिंह ने दूरदर्शन के क्राइम शो 'एक शून्य शून्य' का भी निर्माण किया। इसके अलावा उन्होंने 'गुटर गू' और 'हमने ली है शपथ' जैसे चर्चित टीवी शो भी बनाए थे।