CISF जवान ने राजस्थान में घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
राजस्थान के टोंक में सीआईएसएफ के जवान सुरेश मीणा (32) ने रविवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके परिजन के मुताबिक, सुरेश को कोई तनाव नहीं था। वहीं, उनके भाई ने बताया कि सुरेश की अप्रैल में शादी हुई थी और उनकी पत्नी ससुराल में 4-5 दिन रहने के बाद पीहर चली गई थीं।