CJI के आवास पर पीएम के जाने पर विवाद के बीच संविधान के अनुच्छेद 50 की क्यों हो रही चर्चा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर जाने को लेकर विवाद के बीच संविधान के अनुच्छेद 50 की चर्चा हो रही है। इसके तहत न्यायिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक सेवाओं में न्यायपालिका (कोर्ट) का कार्यपालिका (सरकार) से अलगाव सुनिश्चित करना होता है। इसके तहत उनके बीच एक दूरी बनाए रखने को महत्व दिया जाता है।