CJI गवई ने कोल्हापुर में बॉम्बे हाईकोर्ट की चौथी बेंच का किया उद्घाटन
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई ने रविवार को कोल्हापुर में बॉम्बे हाईकोर्ट की चौथी बेंच का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी वहां मौजूद रहे। यह बेंच महाराष्ट्र के 6 ज़िलों (सतारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग) के मामलों की सुनवाई करेगी। यह बेंच 18 अगस्त से काम शुरू करेगी।