CJI ने यूपी में दीक्षांत समारोह में पढ़ी शायरी; कहा- जो अब्र यहां से उठेगा, वो सारे जहां पर बरसेगा
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को लखनऊ (यूपी) स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में संबोधन के दौरान शायरी पढ़ी। उन्होंने लखनऊ की तारीफ करते हुए कहा, "जो अब्र यहां से उठेगा, वो सारे जहां पर बरसेगा...हर जू-ऐ-रवां पर बरसेगा, हर कोहे गरां पर बरसेगा।" उन्होंने शायरी का अर्थ भी समझाया।