CJI ने रिटायरमेंट के बाद जजों के सरकारी पद लेने पर जताई चिंता, कहा- 'यह न्यायपालिका में...'
सीजेआई बीआर गवई ने यूके में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा है कि जजों के रिटायरमेंट के तुरंत बाद सरकारी पद ग्रहण करने या चुनाव लड़ने के लिए बेंच से इस्तीफा देने से महत्वपूर्ण नैतिक चिंताएं पैदा होती हैं। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद इस तरह की चीज़ें न्यायपालिका में जनता के विश्वास को कमज़ोर कर सकती हैं।