'7 दिन में जवाब दें', CJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर केरल कांग्रेस अध्यक्ष को मिला नोटिस
सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन के संयुक्त सचिव मीनेश दुबे ने केरल कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में 7 दिन में जवाब मांगा गया है, अन्यथा आपराधिक अवमानना की कार्रवाई की बात कही गई है। गौरतलब है कि केरल कांग्रेस के आधिकारिक X हैंडल से CJI सूर्यकांत के इस्तीफा देने वाला पोस्ट किया गया था।