सीजेआई संजीव खन्ना के पास दिल्ली में 4 बेडरूम फ्लैट, 3 बेडरूम डीडीए फ्लैट और गुरुग्राम में 56% हिस्सेदारी के साथ 4 बेडरूम फ्लैट है। इसके अलावा उनके एफडी व बैंक खातों में ₹55.75 लाख, पीपीएफ में ₹1.06 करोड़ और जीपीएफ में ₹1.77 करोड़ है। सीजेआई खन्ना के पास 250 ग्राम सोना, 2 किलोग्राम चांदी और एक कार भी है।