CJI सूर्यकांत ने बताया उन्होंने विपक्ष के नेताओं से मिलने से क्यों मना किया
देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने बताया है कि उन्होंने विपक्ष के नेताओं से मिलने का अनुरोध क्यों ठुकराया। उन्होंने कहा, "मुझे कल लेटर मिला और मैंने उसका जवाब दे दिया है। मैंने उसमें कुछ कारण लिखे हैं और असमर्थता जताई है कि मैं मिल नहीं पाऊंगा।" उन्होंने आगे कहा, "सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं।"