CJI सूर्यकांत पहली बार मोबाइल लेकर पहुंचे कोर्ट, खुद बताई वजह
सीजेआई सूर्यकांत मोबाइल लेकर कोर्ट परिसर में पहुंचे जिसकी वजह भी उन्होंने खुद बताई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर से जुड़े मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा भेजे गए कुछ दस्तावेज़ देखने के लिए उन्हें फोन अदालत में लाना पड़ा। सीजेआई ने कहा कि वह जीवन में पहली बार मोबाइल लेकर कोर्टरूम में आए।