बच्चों को नशे से बचाना होगा: शराबबंदी वाले राज्य बिहार में CJI सूर्यकांत
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने पटना (बिहार) के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बच्चों में नशे की समस्या स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य से जुड़ा गंभीर सवाल है। सीजेआई ने कहा कि बच्चों को नशे से बचाना होगा, नशे की चपेट में आए बच्चों को इलाज, देखभाल और सामान्य जीवन में लौटने का अवसर मिलना चाहिए।