7 दिन तिहाड़ में बिताने वाले CJP के आशुतोष रांका ने बताए जेल में रहने के फायदे
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने तिहाड़ जेल में बिताए 7 दिनों के फायदे बताए है। उन्होंने कहा कि शुरुआती 2-3 दिन उन्होंने भरपूर नींद ली और कुछ किताबें भी पढ़ीं। रांका के मुताबिक, जेल में रहने के दौरान उनका मोबाइल और सोशल मीडिया डिटॉक्स भी हो गया। उन्होंने तिहाड़ के खाने की भी तारीफ की।