CJP के प्रदर्शन के बीच कनॉट प्लेस की दुकानें बंद, व्यापारियों को होगा ₹2000 करोड़ का घाटा
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के विरोध-प्रदर्शन के चलते शनिवार को दिल्ली का कनॉट प्लेस मार्केट बंद रहेगा। नई दिल्ली ट्रेडर्स असोसिएशन ने कहा कि यह फैसला लोगों की सुरक्षा/संपत्ति को संभावित नुकसान की आशंका के मद्देनज़र लिया गया है। चैंबर ऑफ ट्रेड ऐंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल के अनुसार, इससे व्यापारियों को लगभग ₹2,000-करोड़ का नुकसान होगा।