CJP के सौरव दास ने अपने घर पर रखी दिवाली पार्टी, केजरीवाल, सिब्बल समेत कई नेता हुए शामिल
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरव दास ने दिल्ली स्थित अपने घर पर दिवाली पार्टी आयोजित की जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई है। पार्टी में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल, कपिल सिब्बल, CPI(M) नेता बृंदा करात, NCP (SP) सांसद सुप्रिया सुले और योगेंद्र यादव समेत कई नेता शामिल हुए। पार्टी में अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका भी मौजूद थे।