CJP के संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा के मामले में FIR में जोड़ा गया हत्या की कोशिश का आरोप
दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा के मामले में दर्ज FIR में हत्या की कोशिश का आरोप जोड़ा है। FIR के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े, पुलिसकर्मियों पर घेरकर हमला किया, साथ ही पत्थर और चप्पलें भी फेंकीं। बकौल पुलिस, झड़प के दौरान 129 पुलिसकर्मी और 60 से ज़्यादा प्रदर्शनकारी घायल हुए।