'देश के खिलाफ रची जा रहीं अंतरराष्ट्रीय साज़िशें', सीजेपी पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "देश-विरोधी तत्व, आतंकवादी ताकतें और अंतरराष्ट्रीय साज़िशें हमारे देश के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं। देश और उसके नागरिकों को परेशान करने के लिए किसी न किसी बहाने से तरह-तरह की साज़िशें रची जा रही हैं।"