CJP ने की निशु के पिता का सिर फोड़ने का दावा करने वाले शख्स पर कौनसी धाराएं लगाने की मांग?
सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने संसद मार्ग थाने पहुंचकर पुलिस से स्वतंत्र भारद्वाज पर और धाराएं लगाने की मांग की है। उन्होंने FIR में हत्या के प्रयास, SC/ST एक्ट और POCSO एक्ट की धाराएं जोड़ने की मांग की। भारद्वाज ने दावा किया था कि जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान उसने निशु के पिता का सिर फोड़ा था।