अब हमें कोड लैंग्वेज में बात करना होगी; CJP ने समर्थकों को दी सलाह
कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने समर्थकों को सोशल मीडिया एल्गोरिदम से बचने के लिए कोड लैंग्वेज अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मोदी को 'ओदीजी', अमित शाह को 'बीसीसीआई' और ज्ञानेश कुमार को 'गुन्नू' कहें। पार्टी का आरोप है कि सरकार रोज हजारों पोस्ट और अकाउंट हटवा रही है।