CJP प्रोटेस्ट के बीच 33 घंटे बाद दिल्ली मेट्रो ने खोले 2 स्टेशन, 16 अभी भी हैं बंद
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने CJP प्रोटेस्ट के बीच 33 घंटे बाद 2 स्टेशनों पर सेवाएं शुरू कर दी हैं। डीएमआरसी ने X पर बताया कि मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर एंट्री गेट खोल दिए गए हैं। हालांकि, 16 मेट्रो स्टेशन अभी भी बंद हैं। गौरतलब है, दिल्ली मेट्रो ने 18 स्टेशन बंद कर दिए थे।