CJP प्रोटेस्ट से पहले महुआ मोइत्रा की सलाह, बोलीं- भगवा पहनकर व गदा लेकर जाएं जंतर-मंतर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन से पहले टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अनोखी सलाह दी है। मोइत्रा ने कहा, ''चलो कल सब भगवा पहनेंगे और गदा लेकर जंतर-मंतर की तरफ चलेंगे...हमें कौन रोकेगा?'' उन्होंने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने पर कहा कि जबलपुर हाईकोर्ट ने प्रोटेस्टर्स को हिरासत में लेने वाली पुलिस कार्रवाई को गैर-कानूनी बताया है।"