CJP प्रदर्शन में शामिल हुए चंद्रशेखर और पप्पू यादव, जंतर-मंतर पर निशु के पिता पर हमले का विरोध
सांसद चंद्रशेखर आज़ाद और पप्पू यादव ने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया है और स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भारद्वाज ने दावा किया था कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उसने प्रदर्शनकारी निशु के पिता का सिर फाड़ा था। सीजेपी नेता, निशु के पिता संग पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं।