अभिजीत दीपके को जमानत, सौरभ दास-आशुतोष रांका को जेल; क्या है वजह
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को SEM कोर्ट ने शांति बॉन्ड पर हस्ताक्षर के बाद जमानत दे दी है। दीपके मार्च स्थल पर पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार हुए थे। वहीं, सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में जबरन घुसने व बार-बार कानून तोड़ने के आरोप में 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।