Claude बनाने वाली कंपनी ने दुनिया के अब तक के सबसे बड़े IPO के लिए किया आवेदन
एंथ्रोपिक ने सोमवार को बताया कि उसने अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) में IPO के लिए आवेदन दाखिल किया। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। Claude AI बनाने वाली कंपनी Nasdaq Global Select Market में 'ANT' टिकर के तहत अपने शेयर सूचीबद्ध कराना चाहती है। Anthropic की स्थापना जनवरी 2021 में हुई थी।