CLSA ने बताया, अगले 4 साल में दोगुना हो सकता है NHPC का स्टॉक
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के शेयरों के अगले चार साल में दोगुना बढ़ने के संकेत दिए हैं। सीएलएसए ने एनएचपीसी के शेयर को 'हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्म' की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹117 प्रति शेयर तय किया है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 2.41% बढ़कर ₹83.20 पर हैं।