CM उमर ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देकर अपने लिए ही मांग लिया तोहफा
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने लिए ही गिफ्ट मांग लिया है। उन्होंने अमृतसर में 'आज किस घोषणा की उम्मीद करते हैं?' सवाल के जवाब में कहा, "अगर कुछ नहीं तो हमें राज्य का दर्जा दे दें, हम और क्या चाहते हैं?" दरअसल, जम्मू-कश्मीर अभी एक केंद्र शासित प्रदेश है।