CM मान तुरंत इस्तीफा दें: पंजाब में NRI की हत्या पर सुखबीर सिंह बादल
अमृतसर (पंजाब) के दबुर्जी गांव में सुखचैन सिंह नामक एनआरआई की उसके घर में घुसकर 2 बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "प्रदेश में रोज़ाना ऐसी घटनाएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान को नैतिक आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।"