CM ममता को 'इंडिया' गठबंधन का नेतृत्व करने दिया जाना चाहिए: लालू प्रसाद यादव
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 'इंडिया' गठबंधन का नेतृत्व करने दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विरोध का कोई मतलब नहीं है, ममता को ही नेता बनाया जाना चाहिए। इससे पहले ममता ने कहा था कि वह इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।