CM ममता का रवैया तानाशाही है: कोलकाता में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज पर BJP
कोलकाता में डॉक्टर रेप-हत्या कांड को लेकर मंगलवार को 'नबन्ना मार्च' कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने पर बीजेपी ने कहा कि असली तानाशाही बंगाल में चल रही है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का रवैया तानाशाही है। पुलिस ने हावड़ा ब्रिज पर छात्रों पर पानी की बौछार की और रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।