CM योगी को फलाहारी महाराज ने खून से लिखा पत्र, मथुरा मंदिर में दान घोटाले का लगाया आरोप
श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने खून से पत्र लिखकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मथुरा मंदिर में करोड़ों रुपये के कथित दान घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि जब भी मंदिर के दान-पेटी खोले जाते हैं तो CCTV कैमरे बंद कर दिए जाते हैं।