CM योगी की बायोपिक को सेंसर बोर्ड की मंज़ूरी में देरी, निर्माता पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी' के निर्माता सेंसर बोर्ड से मंज़ूरी में हो रही देरी को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। निर्माता सम्राट सिनेमेटिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है जिसपर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।