यूपी के सीएम योगी ने 28 शहरी सीटों पर बीजेपी को खतरे को लेकर कार्यकर्ताओं को चेताया
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को मतदाता सूची की चिंता सता रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुताबिक, 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं। इससे 28 शहरी सीटों पर बीजेपी को नुकसान का खतरा है जबकि 43 सीटों पर कड़ा मुकाबला हो सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।