CM योगी ने यूपी आउटसोर्स सेवा निगम के गठन को दी मंज़ूरी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यूपी आउटसोर्स सेवा निगम के गठन को मंज़ूरी दे दी। उन्होंने कहा कि यह निगम प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के साथ-साथ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के जीवन में स्थायित्व और भरोसा सुनिश्चित करेगा। बकौल मुख्यमंत्री, सभी आउटसोर्सिंग कर्मियों का वेतन हर माह की 5 तारीख तक उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा।