CM विजय का सुबह 4 बजे भी आ जाता है कॉल, वह 20 घंटे करते हैं काम: करीबी ने खोले राज़
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर लिए हैं। उनके करीबी सहयोगी और मंत्री आधव अर्जुन ने कहा कि मुख्यमंत्री विजय 18 से 20 घंटे काम करते हैं और कभी-कभी उनका सुबह 4 बजे भी कॉल आ जाता है। उन्होंने कहा, "वह सुबह 4 बजे फोन कर हर विभाग की जानकारी लेते हैं।"