CM विजय की सरकार का बड़ा फैसला, तीसरे बच्चे पर महिलाओं को मिलेगी 1 साल की मैटरनिटी लीव

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय की सरकार ने राज्य की महिला कर्मचारियों के तीसरे बच्चे के जन्म पर मैटरनिटी लीव 12 हफ्ते से बढ़ाकर 365-दिन करने का एलान किया है। गौरतलब है, राज्य में पहले दो बच्चों के लिए पहले से ही 365 दिन की मैटरनिटी लीव मिलती है। यह घोषणा मानव संसाधन प्रबंधन मंत्री डी सरथकुमार ने विधानसभा में की।

Load More