CM सुवेंदु ने की अवैध घुसपैठियों को 'पहचानने, हटाने व निर्वासित करने' की प्रक्रिया की घोषणा
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को अवैध घुसपैठियों को लेकर 'पहचानो, हटाओ और निर्वासित करो' प्रक्रिया लागू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसे राज्य की सीमाओं से सटे सभी पुलिस स्टेशनों में लागू किया जाएगा। इसके तहत पुलिस द्वारा पहचाने गए घुसपैठियों को देश से निकालने के लिए उन्हें बीएसएफ के हवाले किया जाएगा।