CM सुवेंदु ने बंगाल उपचुनाव को बताया अल्पसंख्यक समुदाय के लिए टेस्ट, TMC ने की आलोचना
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और रेजीनगर में 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव को अल्पसंख्यक समुदाय के लिए एक 'टेस्ट' बताया है। उन्होंने कहा कि यह अल्पसंख्यक वोटरों के लिए तय करने का मौका है कि वे राज्य की बीजेपी सरकार के साथ रहना चाहते हैं या नहीं। टीएमसी ने उनके बयानों को 'डराने-धमकाने' वाला बताया।