CM हुए दरकिनार: वाराणसी गैंगरेप पर पीएम द्वारा अफसरों से जानकारी लिए जाने पर अखिलेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी में अधिकारियों से गैंगरेप केस की जानकारी लिए जाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है, "मुख्यमंत्री को दरकिनार कर दिया गया...दिल्ली वाले सीधे अधिकारियों से घटनाओं की जानकारी ले रहे हैं।" बकौल अखिलेश, यूपी में महिलाएं और बेटियां असुरक्षित हैं। वाराणसी में 23 लोगों पर 19-वर्षीय लड़की के गैंगरेप का आरोप लगा है।