CNG भरवाते समय अचानक व्यक्ति के सिर पर लगा नोज़ल, हुई मौत; भयावह वीडियो आया सामने
जमशेदपुर (झारखंड) में गुरुवार रात एक पेट्रोल पंप पर CNG भरवाते समय पाइप अचानक गाड़ी से निकल गया और उसका नोज़ल पास खड़े एक व्यक्ति के सिर पर जा लगा। हादसे का वीडियो सामने आया है जिसमें नोज़ल टकराने से शख्स नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गैस रिसाव होने से वहां अफरा-तफरी मच गई।