COVID काल में एक देश ने जमा कर रखी थीं उसकी जनसंख्या से 8 गुना अधिक वैक्सीन: एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत ने कोविड काल में दुनियाभर में वैक्सीन पहुंचाकर ज़िम्मेदारी निभाई थी। विदेश मंत्री ने कहा, "...लेकिन कुछ देशों ने वैक्सीन का भंडारण किया था...मुझे एक देश खासतौर पर याद है।" उन्होंने कहा, "कूटनीतिक जगत से होने के कारण मैं नाम नहीं लूंगा...उसके पास उसकी जनसंख्या से 8 गुना ज़्यादा वैक्सीन थीं।"