CRPF में 30 साल बाद फिर लौट सकती हैं 'लांस नायक' और 'नायक' रैंक, अग्निवीरों को मिलेगा फायदा

CRPF मुख्यालय ने लगभग 30 सालों के बाद सैन्य तर्ज पर 'लांस नायक' और 'नायक' की मिड रैंकों को फिर से शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। फिलहाल, एक कांस्टेबल को औसतन 22-25 साल में पहली पदोन्नति मिलती है। सीएपीएफ भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों को 10%, CRPF समर्पित 'एक्स-अग्निवीर बटालियन' में 50% पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित हैं।

Load More