CSIR-UGC-NET की परीक्षा स्थगित होने के विरोध में JNU छात्रसंघ ने किया प्रदर्शन
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र व शिक्षक संघ ने यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द होने के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए मार्च निकाला। शिक्षक संघ ने केंद्र सरकार की 'छात्र विरोधी नीतियों' को ज़िम्मेदार ठहराते हुए जेएनयू प्रवेश परीक्षा को बहाल करने की मांग की है। दरअसल, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को परीक्षा रद्द कर दी थी।